मुख्य बातें

नूंह से दो पुलिस कर्मचारी रिश्वत लेते पकडे: ACB गुरुग्राम की टीम ने की कार्रवाई,चौकी का मुंशी और ASI शामिल – Nuh News

नूंह से दो पुलिस कर्मचारी रिश्वत लेते पकडे:  ACB गुरुग्राम की टीम ने की कार्रवाई,चौकी का मुंशी और ASI शामिल – Nuh News

नूंह जिले की जयसिंहपुर पुलिस चौकी में कार्यरत है ASI और मुंशी। 

हरियाणा के नूंह जिले की जयसिंहपुर चौकी में तैनात एक ASI और मुंशी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अवैध पार्किंग

.

गाड़ी को मालिक को सुपुर्द करने की एवज में 10 हजार की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नूंह सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जयसिंहपुर चौकी में कार्यरत ASI राजबीर सिंह द्वारा कुछ दिन पहले सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी का चालान कर दिया था। जिसके बाद पुलिस गाड़ी को लेकर चौकी आ गई। मंगलवार को जब गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी को कोर्ट के माध्यम से लेने गया तो राजबीर सिंह द्वारा गाड़ी मालिक से 10 हजार रुपए की मांग की गई। इस पूरे मामले की सूचना शिकायतकर्ता द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को पहले ही दे दी गई थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने राजबीर और मुंशी को पैसे दिए उसी दौरान एसीबी ने रेड कर दोनों को काबू कर लिया।

चौकी इंचार्ज बोले में मुझे जानकारी कम है

हालांकि इस कार्रवाई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है,लेकिन इतना जरूर है कि कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में चर्चाएं जोरो पर है। वहीं जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई तो हुई है,लेकिन वह बाहर थे। ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *