कांग्रेस की ओर से बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
बालाघाट में कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने प्रशासनिक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। यह आरोप लालबर्रा में आयोजित कांग्रेस के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर के दौ
.
कांग्रेस विधायक बोलीं-बीएलओ भाजपा की तरफ से कर रहे काम
विधायक मुंजारे ने सीधे तौर पर कहा कि बीएलओ भाजपा की तरफ से एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) का काम कर रहे हैं। उनके इस बयान से प्रशासनिक बीएलओ के कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह प्रशिक्षण शिविर ऐसे समय में आयोजित किया गया है, जब जिले में एसआईआर का कार्य अंतिम दौर में है। जिले में लगभग 90 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटलीकरण कार्य पूरा हो चुका है। कांग्रेस अब अपने बीएलए को प्रशिक्षण दे रही है।
कार्यकर्ताओं को इस संबंध में सावधानी बरतने की अपील
शनिवार को लालबर्रा के बूथ लेवल बीएलए प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्रभारी राहुल उईके ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य हर साल होता है, लेकिन एसआईआर की प्रक्रिया अलग है। उन्होंने जानकारी दी कि एसआईआर की प्रक्रिया लगभग 20 साल पहले हुई थी, जिससे नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में जटिलता आ सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस संबंध में सावधानी बरतने को कहा।

कांग्रेस अब अपने बीएलए को प्रशिक्षण दे रही है।
लगन से एसआईआर का काम करने की अपील
विधायक अनुभा मुंजारे ने बीएलए को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी से लगन से एसआईआर का कार्य करने और अपनी नींव मजबूत करने का आग्रह किया। उनका कहना था कि ऐसा करने से किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटेगा और न ही वे मतदान के अधिकार से वंचित होंगे।
विधायक मुंजारे ने यह भी कहा कि वर्तमान में बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों पर कई तरह के दबाव हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष को इस कार्य से सरोकार नहीं है, क्योंकि पर्दे के पीछे वे ही यह कार्य करवा रहे हैं। उनका उद्देश्य मतदाताओं को विभिन्न जानकारी या दस्तावेज के नाम पर उनके वोट के अधिकार से वंचित करना है।
