मुख्य बातें

राजनगर CHC में पुरुष नसबंदी पखवाड़े का उद्घाटन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ – Madhubani News



मधुबनी के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मेले का उद्घाटन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार जायसवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

.

इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, स्थापना बड़ा बाबू अविनाश कुमार, प्रखंड लेखपाल, बीसीएम विजेंद्र कुमार, बीएमसी अनिता कुमारी (यूनिसेफ), अदिती पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, जीएनएम, एएनएम, आशा फेसिलिटेटर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

डॉ. निरंजन कुमार जायसवाल ने बताया कि इस पखवाड़े का उद्देश्य पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करना और नसबंदी सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने यह भी बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन महिला नसबंदी भी किया जा रहा है।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कई अन्य कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *