किरोड़ीमल पार्क में चल रहा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव।
भिवानी के बवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकी ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता के उपदेश मानव जीवन का सार और आधार हैं। उन्होंने बताया कि गीता हमें कर्म और धर्म का पाठ पढ़ाती है, और इसके सिद्धांत समाज निर्माण में सहायक हैं। विधायक वाल्मीकी स्थानीय किरोड़ीमल
.
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ने विभिन्न विभागों और सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर श्रीमद्भागवत का पूजन भी किया।
स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विधायक कपूर वाल्मीकी।
विधायक कपूर वाल्मीकी ने जोर देकर कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। उन्होंने भगवान कृष्ण के ‘कर्म करो, फल की चिंता मत करो’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। गीता के सिद्धांत न केवल व्यक्तिगत जीवन को मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा गीता के महत्व को विश्व पटल पर ले जाने के प्रयासों की सराहना की। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मानव कल्याण के लिए गीता के सिद्धांतों को आत्मसात किया जा रहा है।
उन्होंने गीता के मार्ग पर चलकर सच्चाई, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जीवन को सफल बनाने और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। विधायक ने स्वदेशी को बढ़ावा देने और विकसित भारत के लिए स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर बल देने की आवश्यकता पर भी बात की।
कार्यक्रम के अंत में, डीएमसी गुलजार मलिक ने विधायक कपूर वाल्मीकी को गीता और एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुमन बुंदेला ने किया।
