मुख्य बातें

जहानाबाद सदर अस्पताल से बाइक चोरी: डायलिसिस कराने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल हुई गायब – Jehanabad News

जहानाबाद सदर अस्पताल से बाइक चोरी:  डायलिसिस कराने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल हुई गायब – Jehanabad News

जहानाबाद सदर अस्पताल से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। राजा बाजार निवासी अजीत कुमार अपने पिता को डायलिसिस कराने अस्पताल आए थे, तभी उनकी बाइक गायब हो गई।

.

अजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी की थी और अपने पिता के साथ अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वे बाहर आए, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका।

शहर में मोटरसाइकिल चोरों का गिरोह सक्रिय

शहर में मोटरसाइकिल चोरों का गिरोह सक्रिय है। ऐसा प्रतीत होता है कि चोर अस्पताल के आसपास रेकी करते हैं और मौका मिलते ही मोटरसाइकिल लेकर फरार हो जाते हैं। शहर में लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा चोरों को नहीं पकड़े जाने से शहरवासी दहशत में हैं।

इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल के आसपास लगे CCTV के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *