बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी एसडीएम के घर में जहरीला कोबरा सांप घुस गया। एसडीएम ने सांप रेस्क्यू करने वाले जेठाराम को फोन करके बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया गया। सांप को डिब्बे में डालकर जंगल में छोड़ा गया। सांप करीब 6 फीट लंबा था।
.
जेठाराम का कहना है कि जहरीला कोबरा सांप पेड़ों में छुपा हुआ था, फिर उसको वहां से छड़ी से पकड़कर बाहर निकाला गया। फिर डिब्बे में डालकर उसको सुरक्षित बंद कर दिया गया।
जेठाराम ने बताया- आज सुबह एसडीएम का कॉल आने पर उनके घर पर पहुंचा। वहां पर रेस्क्यू शुरू किया। सांप कोबरा था। करीब 6 फीट का लंबा था। इसको सुरक्षित रेस्क्यू करके डिब्बे में डाला गया। फिर वहां से जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है। यह कोबरा प्रजाति का सांप है। भारत का जहरीला और खतरनाक सांप है। इसमें न्यूरोटॉक्सिन जहर पाया जाता है।

SDM गुड़ामालानी के आवास में घुसा जहरीला सांप।
रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा कोबरा घर में देखकर घरवाले घबराने की बजाय उस पर नजर बनाए रखे। इस दौरान कोबरा सांप धीरे-धीरे सरकता हुआ बाहर निकला और घर के बाहर पेड़ के नीचे छुप गया था।
जेठाराम ने बताया- यह व्यस्क कोबरा था, जो ठंडी जगह की तलाश में घर में घुस गया होगा। रेस्क्यू के बाद उसे गांव से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे वह अपने प्राकृतिक वातावरण में बिना किसी खतरे के रह सके।
