कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जानकारी लेते हुए।
फरीदाबाद में अब पालतू और बेसहारा जानवरों का भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार हो सकेगा। खेड़ी पुल के पास “मुक्ति पथ” नाम से एक आधुनिक श्मशान घाट बनाया गया है, जहां सीएनजी से जानवरों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल ने इसका उद्
.
फरीदाबाद में मुक्ति पथ का किया गया उद्घाटन।
बेसहारा पशुओं का सम्मानजनक अंतिम संस्कार होगा
उद्घाटन समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि दया, करुणा और सहयोग किसी भी समाज को श्रेष्ठ बनाते हैं। हर जीव का पृथ्वी पर समान अधिकार है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में स्थापित यह श्मशान घाट न केवल एक अवसंरचना परियोजना है। बल्कि यह मानवता, संवेदना और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक भी है। उनके अनुसार “मुक्ति पथ” शहर को एक पशु हितैषी और मानव-केन्द्रित पहचान प्रदान करेगा।
मंत्री ने आगे कहा कि इस सुविधा के माध्यम से पालतू एवं बेसहारा पशुओं का सम्मानजनक, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल अंतिम संस्कार संभव हो सकेगा। सीएनजी आधारित तकनीक से प्रदूषण कम होगा और शहरी क्षेत्र में स्वच्छता और संवेदनशीलता को बढ़ावा मिलेगा।

मुक्ति पथ में पालतू और बेसहारा जानवरों का किया जाएगा अंतिम संस्कार।
एक आदर्श मॉडल बनेगा श्मशान घाट- मंत्री
उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम, परियोजना से जुड़े अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग, संवेदनशीलता और जागरूकता से ही यह पहल सफल हुई है। मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह श्मशान घाट पशु कल्याण, शहरी स्वच्छता और आधुनिक प्रबंधन का एक आदर्श मॉडल बनेगा और देश के अन्य शहरों के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा।
