मुख्य बातें

फाजिल्का में एएसआई की अचानक मौत: बेटे की शादी से पहले बिगड़ी तबीयत, लड़की वालों ने आज साही चिट्ठी लेकर आना था घर – Fazilka News

फाजिल्का में एएसआई की अचानक मौत:  बेटे की शादी से पहले बिगड़ी तबीयत, लड़की वालों ने आज साही चिट्ठी लेकर आना था घर – Fazilka News

फाजिल्का में सुरक्षा ब्रांच में तैनात एएसआई की मौत से अचानक खुशियां मातम में बदल गईं। जलालाबाद के गांव पीरे के उताड़ निवासी एएसआई सुरेंद्र सिंह के घर आज बेटे की शादी को लेकर कार्यक्रम था। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव

.

जलालाबाद सिटी थाना में तैनात एएसआई लखमीर सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की उम्र करीब 54 वर्ष थी। वह बेटे की शादी के लिए छुट्टी पर थे। आज उनके बेटे की शादी को लेकर घर पर कार्यक्रम रखा था। लड़की वालों को साही चिट्ठी लेकर उनके घर पर आना था। कल अचानक सुरिंदर सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उसे नजदीक के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया है। सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर करण ने बताया कि मृतक सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम कर उनके शव को पारिवारिक सदस्यों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *