मुख्य बातें

मंदसौर में सड़क हादसे में दंपती की मौत: डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, अगले महीने दो बेटियों की शादी होना है – Mandsaur News

मंदसौर में सड़क हादसे में दंपती की मौत:  डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, अगले महीने दो बेटियों की शादी होना है – Mandsaur News

मंदसौर जिले के भावगढ़-दलौदा रोड पर एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना रविवार को तब हुई जब एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

.

दलौदा थाना क्षेत्र के पाडलियालाल मुंहा निवासी गोपालसिंह राजपूत (45) अपनी पत्नी प्रेमकुंवर (42) के साथ बाइक (एमपी 14 एमई 3071) से भावगढ़ थाना क्षेत्र के धंधोड़ा गांव स्थित खेत से घर लौट रहे थे। मजेसरा पुलिया के समीप एक अनियंत्रित डंपर (एमपी 14 एचसी 0437) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमकुंवर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी अगले माह जनवरी में होने वाली थी। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

हादसे के बाद डंपर बाइक को टक्कर मारकर पुलिया की रेलिंग से टकराया और वहीं पलट गया। घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। भावगढ़ थाना एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम जिला चिकित्सालय में चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *