सरवन कुमार पटेल | मूरतगंज(कौशाम्बी), कौशांबी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर।
कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के वीरनपर गांव के सामने रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर संदीपन घाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह करीब 6 बजे वीरनपर गांव के सामने रेलवे लाइन किनारे लोगों ने एक युवती का छत-विक्षत शव देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त बड़ागांव निवासी जय राम की 20 वर्षीय पुत्री सोनम के रूप में की।
पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मूरतगंज चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि सोनम मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर से बिना बताए निकली थी। युवती के ट्रेन से कटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और इस संबंध में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
