पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम सरवंशी में सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ
.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नरेंद्र (22 वर्ष) पिता राजकुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल उसके चाचा साधु (44 वर्ष) पिता राजा भैया हैं। दोनों सरवंशी गांव के निवासी हैं। साधु ने जानकारी दी कि वे खोरा बाजार से सब्जी लेकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे।
सरवंशी रोड पर सामने से आ रहे ‘प्यारी’ (लकड़ी) से लदे एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक लापरवाही से मोड़ दिया। इससे मोटरसाइकिल ट्रैक्टर की ट्राली से जा टकराई।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल साधु का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ में जारी है, जहां उसके पैर में गंभीर चोट बताई गई है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
