मुख्य बातें

रानिया में बिजली कर्मियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन: पांच लाइनमैनों के तबादले से भड़के कर्मचारी; बोले- प्रताड़ित कर रहे अधिकारी – rania News

रानिया में बिजली कर्मियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन:  पांच लाइनमैनों के तबादले से भड़के कर्मचारी; बोले- प्रताड़ित कर रहे अधिकारी – rania News

रानिया में धरना देकर रोष जताते हुए बिजली कर्मी।

सिरसा जिले के रानियां स्थित 33 केवी बिजली घर में बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ अनिल गुप्ता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की सब यूनिट के प्रधान ज्वाला सिंह लाइनमैन की अगुवाई में कर्मचारियों ने धरना देते हुए एसडीओ

.

कर्मचारियों में भय का माहौल, लगाया प्रताड़ना का आरोप

कर्मचारियों का कहना है कि एसडीओ अनिल गुप्ता पिछले दो-तीन महीनों से कर्मचारियों, उपभोक्ताओं और यूनियन पदाधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन पर छोटी-छोटी बातों पर लेटर जारी करने और कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप है। कर्मचारियों ने कहा कि एसडीओ की कार्यशैली से विभाग में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

पांच लाइनमैनों के तबादले से भड़के कर्मचारी

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि हाल ही में पांच लाइनमैनों के अचानक तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें बलजीत सिंह को प्रदीप सेठी जेई से बदलकर सुरेश जेई के साथ, नक्षत्र सिंह को सुखदेव लाइनमैन के साथ से हटाकर कंप्लेंट सेंटर रानियां, कुशाल सिंह को रामपुर थेड़ी से रानियां शहर, सचिन को सुल्तानपुरी से रामपुर थेड़ी और मोहनलाल को रानियां से सुल्तानपुरिया स्थानांतरित किया गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि किसी क्षेत्र की बिजली लाइन को समझने में चार से पांच महीने लगते हैं। ऐसे में एक साथ इतने लाइनमैनों का तबादला न केवल बिजली व्यवस्था को प्रभावित करेगा, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।

यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि एसडीओ द्वारा किए गए इन “गैर-कानूनी” तबादलों को रद्द नहीं किया गया, तो संगठन एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। कर्मचारियों ने कहा कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सोमवार तक तबादले रद्द नहीं किए गए, तो धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *