बहादुरगढ़ के एमआईई की फैक्ट्रियों में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईए) पार्ट–2 में शुक्रवार देर रात आग का तांडव देखने को मिला। यहां एक साथ चार फैक्ट्रियों में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते फैक्ट्रियों के अंदर रखा कच्च
.
बहादुरगढ़ की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
चारों फैक्ट्रियों में बनते थे जूता-चप्पल पर प्लास्टिक दाना बीसीसीआई (बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा ने बताया कि आग सबसे पहले प्लॉट नंबर 2249 में लगी। कुछ ही मिनटों में आग प्लॉट नंबर 2248, 2250 और एक अन्य फैक्ट्री तक फैल गई। ये सभी फैक्ट्रियां जूते–चप्पल, प्लास्टिक दाना और थर्माकोल बनाने का काम करती हैं। फैक्ट्रियों में प्लास्टिक, रबर और ज्वलनशील केमिकल बड़ी मात्रा में मौजूद था, जिससे आग और भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि फायर कर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहादुरगढ़, झज्जर, रोहतक, सांपला और दिल्ली से एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। सुबह तक आग पर काबू पाया लिया गया है लेकिन आग अब भी धधक रही है।

बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट बी स्थित एक फैक्ट्री में लगी आग।
आग से करोड़ों का नुकसान, मगर अभी नहीं पूरा आकलन इधर, आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी अपने–अपने प्रतिष्ठानों से सामान निकालते हुए नजर आए, ताकि आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके। आग से प्रभावित फैक्ट्रियों के भवन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उद्योगपतियों ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर नुकसान का उचित आकलन कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
