मुख्य बातें

बिलासपुर में खाईं में गिरी कार: हिमाचल के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में हादसा, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त पर सभी यात्री सुरक्षित – Bilaspur (Himachal) News

बिलासपुर में खाईं में गिरी कार:  हिमाचल के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में हादसा, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त पर सभी यात्री सुरक्षित – Bilaspur (Himachal) News

हिमाचल के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठी स्थित भल्लू पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

.

स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने दुर्घटना की तेज आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार खाई में गिरी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना एक मोड़ पर कार के अनियंत्रित होने के कारण हुई। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए यहां सुरक्षा के उपाय किए जाने चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *