मुख्य बातें

रेवाड़ी में ठगों को बैंक खाते देने वाला गिरफ्तार: MP के दतिया ​​​​​​​का रहने वाला; टास्क के नाम पर हड़पे 1.30 लाख – Bawal News

रेवाड़ी में ठगों को बैंक खाते देने वाला गिरफ्तार:  MP के दतिया ​​​​​​​का रहने वाला; टास्क के नाम पर हड़पे 1.30 लाख – Bawal News

रेवाड़ी में ऑनलाइन टास्क के नाम पर 1.30 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया निवासी नरेश कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ

.

पुलिस के अनुसार, शिव कॉलोनी रेवाड़ी निवासी दीपक जैन ने 17 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें वॉट्सऐप पर एक मैसेज मिला था, जिसमें मैसेज भेजने वाली ने खुद को एक कंपनी की एचआर स्पेशलिस्ट बताया और ऑनलाइन टास्क से पैसे कमाने का लालच दिया।

1.30 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए

इसके बाद पीड़ित को एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करके उन्होंने आईडी बनाई। शुरुआत में उन्हें टास्क के बदले 125 रुपए मिले। यह राशि मिलने के बाद, ठगों ने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर उनसे तीन बार में कुल 1.30 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब दीपक ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उनसे और रुपए जमा कराने को कहा गया, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

साइबर ठगों को बैंक खाते देता था आरोपी

इस मामले में साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही राजस्थान के सीकर निवासी अजय देगड़ा, मनीष कुमार, राजेश कुमार देगड़ा और मध्य प्रदेश के दतिया निवासी गणेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए नरेश कुशवाहा ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

पुलिस ने आरोपी नरेश कुशवाहा को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *