मुख्य बातें

रेवाड़ी मार्केट कमेटी: नवल किशोर बने वाइस चेयरमैन: दीपक मंगला की बिना शपथ लिए छुट्‌टी, नियुक्ति के बाद से हो रहा था विरोध – Rewari News

रेवाड़ी मार्केट कमेटी: नवल किशोर बने वाइस चेयरमैन:  दीपक मंगला की बिना शपथ लिए छुट्‌टी, नियुक्ति के बाद से हो रहा था विरोध – Rewari News

नवल किशोर, विधायक के साथ दीपक मंगला व सरकार द्वारा जारी किया गया पत्र।

रेवाड़ी मार्केट कमेटी उपप्रधान के पद से दीपक मंगला की छुटटी कर दी गई है। नियुक्ति के बाद से ही दीपक मंगला का विरोध हो रहा था। अब सरकार ने उनकी जगह नवल किशोर गुप्ता को रेवाड़ी मार्केट कमेटी का उपप्रधान नियुक्त किया है। बिना शपथ के दीपक मंगला की छुट्‌टी

.

दो माह पहले हुई थी नियुक्ति

हरियाणा सरकार ने करीब दो माह पहले प्रदेश में मार्केट कमेटी चेयरमैन व वाइस चेयरमैनों की नियुक्ति की थी। रेवाड़ी में अनिल सैनी को प्रधान व दीपक मंगला को उपप्रधान बनाया था। दीपक मंगला की नियुक्ति पर जिला भाजपा में शुरू से विरोध की आवाज उठ रही थी। जिसके बाद सरकार ने अब उन्हें हटाकर नई सूची जारी की और नवल किशोर को उपप्रधान नियुक्त कर दिया।

विधायक का माना जाता है नजदीकी

दीपक मंगला को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का नजदीकी माना जाता है और केंद्रीय राज्यमंत्री का भी आशीर्वाद माना जाता है। इसके बावजूद जिला स्तर पर दीपक मंगला का पार्टी में विरोध कम नहीं हो रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि विधायक व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए दीपक मंगला के मामले में खुद को दूर रखने से सरका की राह आसान हो गई।

12 दिसंबर को जारी हुआ पत्र

सरकार ने दीपक मंगला को हटाकर नवल किशोर को रेवाड़ी मार्केट कमेटी उपप्रधान बनाने का पत्र 12 दिसंबर को जारी किया। जिसमें प्रधान व उपप्रधान समेत 19 सदस्यों के नामों की सूची जारी की। सूची में दो महिलाओं को भी शामिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *