मुख्य बातें

मनप्रीत बादल की बेटी की हुई सगाई: जम्मू कश्मीर के शाही परिवार से जुड़ा रिश्ता, करण सिंह के पोते की बनेगी दुल्हन – Mohali News

मनप्रीत बादल की बेटी की हुई सगाई:  जम्मू कश्मीर के शाही परिवार से जुड़ा रिश्ता, करण सिंह के पोते की बनेगी दुल्हन – Mohali News


पंजाब के पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल की बेटी की संगाई जम्मू कश्मीर के शाही परिवार के बेटे आर के मार्तंड सिंह से हुई है।

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की बेटी रिया की सगाई जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार और सीनियर कांग्रेस नेता करण सिंह के पोते आर के मार्तंड सिंह से हुई है। यह जानकारी खुद उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह की ओर से दी गई। उन्होंने दोनों को उज्ज्वल भविष

.

पोस्ट मे शेयर की गई जानकारी

पोस्ट में यह जानकारी शेयर की है

पोस्ट में दी गई इस जानकारी में विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा है कि माता रानी की कृपा से हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे बेटे आर.के. मार्तंड सिंह की सगाई रिया बादल से हो गई है। रिया, सरदार और सरदारनी मनप्रीत सिंह बादल की बेटी हैं। हम दोनों को ढेर सारा प्यार और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। जम्मू कश्मीर के भारत विलय में अहम भूमिका डॉ. करण सिंह का परिवार जम्मू-कश्मीर के इतिहास में महत्वपूर्ण रहा है। वे महाराजा हरि सिंह के पुत्र हैं, जो जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक थे। वर्ष 1947 में राज्य के भारत में विलय में महाराजा हरि सिंह की अहम भूमिका रही। डॉ. करण सिंह भारत में विलय के बाद सद्र-ए-रियासत, बाद में राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और राजदूत रहे। वे एक विद्वान, लेखक और संस्कृति के जानकार भी हैं। राजनीति, प्रशासन और संस्कृति के क्षेत्र में उनके परिवार का योगदान जम्मू-कश्मीर के इतिहास में विशेष स्थान रखता है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *