झज्जर जिले के मुक्केबाज का हेवी वेट में सीनियर हरियाणा टीम में सिलेक्शन हो चुका है। बॉक्सर आने वाले दिनों में में अब सीनियर टीम में बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में पंच लगाएगा। सागर की प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा की टीम के लिए सिलेक्ट किया गया है। जो 4 जन
.
झज्जर में बॉक्सिंग कोच हितेश देशवाल ने बताया कि बॉक्सर सागर लगातार अपनी बेहतरीन परफोरमेंस की बदौलत इस स्तर तक पहुंचा है और लगातार बॉक्सिंग में मेडल जीत रहा है। उन्होंने बताया कि सागर नारा हेवी वेट 90 केजी में बॉक्सिंग रिंग में उतरता है और अपने प्रतिद्वंदी को मात देकर मेडल पर कब्जा जमा लेता है। सागर नारा की प्रतिभा को देखते हुए चयनकर्ताओं ने सीनियर टीम में शामिल किया है।
पिता बोले कोच के प्रशिक्षण से बढ़ रहा आगे
सागर नारा के पिता बताते हैं कि सागर की मेहनत और उनके कोच हितेश देशवाल का प्रशिक्षण आज सागर को आगे बढ़ने में मदद कर रहा है। सागर से उम्मीदें हैं कि आने वाली प्रतियोगिताओं में भी सागर बेहतरीन प्रदर्शन करेगा और सीनियर में गोल्ड जीतकर आगे बढ़ेगा। पिता सतराज ने कहा सागर अपने खेल के प्रति पूरा ध्यान देता है और कोच की मदद से अच्छी प्रतिभा का धनी बन रहा है। उन्होंने कहा कि सागर से उम्मीदें हैं कि आने वाले समय में अंतर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए और देश के लिए मेडल जीतकर लाए।
सीनियर बॉक्सिंग में मेडल की उम्मीदें
उन्होंने बताया कि सागर नारा 90 केजी भार वर्ग में मुक्केबाजी करते हैं और लगातार हो रही प्रतियोगिताओं में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर चुका है। जिसकी बदौलत अब सागर को हरियाणा की सीनियर टीम में शामिल किया गया है। सागर के पिता और दादा दोनों आर्मी से रिटायर्ड हैं और देश सेवा कर चुके हैं।
कोच व परिवार का करेगा सपना पूरा
सागर नारा ने कहा कि उनके दादा और पिता दोनों का सपना है कि वह अंतर राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल लाए और अपने क्षेत्र व देश का नाम रौशन करे। वह परिवार और कोच की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और जनवरी में होने वाले प्रतियोगिता में मेडल हासिल करेगा।
