हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांडेय गिरोह के सात सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे एक संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया ग
.
विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चरही थाना क्षेत्र के इंदरा जंगल में कुछ अपराधी हथियारों और गोलियों के साथ एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की और मौके से सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आलोक राज, सूरज सिंह, लक्ष्मण पासवान, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, विजय कुमार और पप्पू पांडे के रूप में हुई है।
एक देसी कट्टा और एक देसी पिस्टल बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे कुख्यात पांडेय गिरोह के लिए काम करते हैं। उन्होंने यह भी कबूल किया कि वे विभिन्न थाना क्षेत्रों में रंगदारी मांगने, लोगों को धमकाने और भय का माहौल बनाने जैसी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अपराधी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
