कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारंभिक प्रकाशन की जानकारी दी गई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ मंे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत जिला कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने की। बैठक में उन्होंने जिले
.
लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 9 लाख 14 हजार 669 पंजीकृत मतदाताओं में से 18 दिसंबर 2025 तक 8 लाख 33 हजार 681 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं।
58 हजार 553 मतदाताओं के गणना पत्रक एब्सेंट-परमानेंटली शिफ्टेड होने से अप्राप्त रहे हैं। जबकि 18 हजार 923 मृत मतदाता तथा 3 हजार 175 ऐसे मतदाता पाए गए हैं जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि बीएलओ को ये मतदाता नहीं मिले या उन्हें गणना प्रपत्र वापस नहीं किया गया, क्योंकि वह अन्य राज्य केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता बन चुके हैं या वे उपस्थित नहीं पाए गए या 18 दिसंबर 2025 तक प्रपत्र जमा नहीं किया या किसी कारणवश मतदाता के रूप में पंजीकरण की इच्छुक नहीं थे।
वास्तविक पात्र मतदाताओं को दावा एवं आपत्ति चरण 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 के दौरान पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है। एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं का नाम केवल एक स्थान पर ही रखा जाएगा।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की बूथवार प्रतियां देते हुए
जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके लिए गणना अवधि के दौरान निगम आयुक्त, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान 27 अक्टूबर तक सूचीबद्ध सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए। संग्रह के लिए कम से कम तीन बार भ्रमण किया गया।
21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा बीएलए के साथ बैठकें भी आयोजित की गईं। उन्होंने संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया है।
दावा एवं आपत्तियां 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जाएंगी, जबकि सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
