मुख्य बातें

सिरसा की छात्रा ज्योति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित: पैरा-एथलेटिक्स में डिस्क-थ्रो, शॉट-पुट, भाला फेक में अच्छा प्रदर्शन, बचपन से लोकोमोटिक ​​​​​​​से ग्रस्ति – Sirsa News

सिरसा की छात्रा ज्योति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित:  पैरा-एथलेटिक्स में डिस्क-थ्रो, शॉट-पुट, भाला फेक में अच्छा प्रदर्शन, बचपन से लोकोमोटिक ​​​​​​​से ग्रस्ति – Sirsa News


सिरसा की छात्रा कुमारी ज्योति को राष्ट्रपति सम्मानित करते हुए

सिरसा की छात्रा कुमारी ज्योति को पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आज वीर बालक दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। कुमारी ज्योति ने एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो, शॉट पुट तथा भाला फेक के कई टूर्नामेंट मे

.

जानकारी के अनुसार, कुमारी ज्योति ऐलनाबाद ब्लॉक की रहने वाली है और पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। कुमारी ज्योति बचपन से ही अपने लोकोमोटिक दिव्यांगता से ग्रसित हैं। ज्योति के पिता विजयपाल ऐलनाबाद में जेसीबी मशीन चलाते हैं।

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ललित कालडा ने बताया कि साल 2020 में कोरोना काल में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के माध्यम से ज्योति का नवोदय विद्यालय ओढ़ा में कक्षा 6 में प्रवेश हुआ। कक्षा 8वीं 2022 में पास करने के बाद ज्योति को आदित्य मेहता फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैंप में जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार भेजा गया। वहां 7 दिन तक मेहता फाउंडेशन के अधिकारियों द्वारा सभी दिव्यांग खिलाड़ियों की खेलने में रुचि देखी गई तो यह पाया गया की ज्योति का रुझान डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में है।

कुमारी ज्योति को राष्ट्रपति सम्मानित करते हुए

ज्योति को पढ़ाई के लिए भेजा जाए हैदराबाद

टीचरों के अनुसार, ज्योति के माता-पिता चाहे तो ज्योति को आगे की पढ़ाई हेतु तथा प्रशिक्षण हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय रंगा रेड्डी हैदराबाद भेजा जाए, जहां पर सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। माता-पिता की अनुमति के बाद कुमारी ज्योति कक्षा 9 में ही जवाहर नवोदय विद्यालय रंगा रेड्डी प्रशिक्षण हेतु चली गई। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने के लिए वह वापस जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा आई और अपनी कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद कक्षा 11वीं में वापस जवाहर नवोदय विद्यालय रंगा रेड्डी हैदराबाद चली गई।

ज्योति ने इनमें जीता मेडल कैटेगरी: F57 गेम एथलेटिक्स थ्रो इवेंट: डिस्कस, भाला फेंक, शॉट पुट

टूर्नामेंट 5वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 4 मई से 7 मई 2023 तक श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु में इवेंट डिस्कस

टूर्नामेंट खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 10 से 17 दिसंबर 2023/दिल्ली इवेंट डिस्कस पोजिशन भागीदारी

टूर्नामेंट 2023 वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट्स गेम्स नाखोन रत्चासिमा, थाईलैंड, इवेंट्स शॉट पुट कांस्य पदक भाला फेंक रजत पदक डिस्कस कांस्य पदक

टूर्नामेंट 2024 वर्ल्ड एबिलिटीज स्पोर्ट्स गेम्स यूथ गेम्स नाखोन रत्चासिमा थाईलैंड इवेंट्स शॉट पुट रजत पदक भाला फेंक स्वर्ण पदक डिस्कस रजत पदक

13वीं नेशनल जूनियर और सब-जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु शॉट पुट, भाला फेंक, रजत पदक

नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक ग्रैंड प्रिक्स 11 से 13 मार्च जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली इवेंट्स शॉट पुट कांस्य पदक डिस्कस भागीदारी

15वीं जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 / एशियन यूथ पैरा के लिए सिलेक्शन ट्रायल

गेम्स 2025 दुबई स्वर्ण (डिस्कस) स्वर्ण (भाला फेंक) स्वर्ण (डिस्कस)

पैरा एशियन यूथ गेम्स 2025 दुबई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *