मुख्य बातें

कल्याणपुर थाने में नए थाना प्रभारी ने संभाला पदभार: एसपी के निर्देश पर नियुक्ति हुई , अपराध मुक्त क्षेत्र बनाना प्राथमिकता – Samastipur News

कल्याणपुर थाने में नए थाना प्रभारी ने संभाला पदभार:  एसपी के निर्देश पर नियुक्ति हुई , अपराध मुक्त क्षेत्र बनाना प्राथमिकता – Samastipur News

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने में शनिवार को रणवीर कुमार राउत ने नए थाना प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद कल्याणपुर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने और शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अपनी पहली प्राथमिकता बताय

.

यह बदलाव निवर्तमान थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा को पद से हटाए जाने के बाद हुआ है। राकेश कुमार शर्मा पर पूर्व में गोपालगंज जिले में पदस्थापित रहने के दौरान न्यायालय में एक मामला दर्ज था, जिसके निर्देश पर विभागीय जांच चल रही है।

इसी मामले के चलते समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद प्रताप सिंह ने उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटा दिया था। इसके बाद एसपी के निर्देश पर रणवीर कुमार राउत को कल्याणपुर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।

नए थाना प्रभारी रणवीर कुमार राउत ने अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में बैंकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्ती दल नियमित रूप से भेजे जाएंगे। उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया और कहा कि आने वाले फरियादियों की बात सुनी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरों, उचक्कों और बदमाशों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने इन सभी प्रयासों में आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

पदभार संभालने के बाद नए थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अपर थाना प्रभारी सह प्रभारी थाना प्रभारी दीपक कुमार झा से कार्यभार ग्रहण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *