मुख्य बातें

कांग्रेस ने फूंका बांग्लादेश के कार्यवाहक पीएम मो.यूनुस का पुतला: अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध, पीएम से बांग्लादेश पर कार्रवाई की मांग – Ambikapur (Surguja) News

कांग्रेस ने फूंका बांग्लादेश के कार्यवाहक पीएम मो.यूनुस का पुतला:  अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध, पीएम से बांग्लादेश पर कार्रवाई की मांग – Ambikapur (Surguja) News


बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की हत्या और उन पर संगठित हमलों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा घड़ी चौक पर बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मो. यूनुस का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्

.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से घड़ी चौक तक पैदल मार्च किया और घड़ी चौक में मो. युनूस का पुतला दहन किया। अगस्त 2024 में शेख हसीना के सरकार के अपदस्थ होने के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं पर संगठित हमले प्रारंभ हो रहे हैं। मो. यूनुस के द्वारा बांग्लादेश की कट्टरपंथी संस्था जमाते इस्लामी पर रोक हटाने के बाद इस प्रकार की गतिविधि प्रारंभ हुई थी।

रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश को लेकर भारत का ढुलमुल रवैया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार को लेकर देश को वही दृढ़ता वाला रवैया अपनाना चाहिए जैसे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपनाया था। देश की जनता यह चाहती है कि प्रधानमंत्री मोदी चीन को तो लाल आंख नहीं दिखा पाए, कम से कम बांग्लादेश को तो दिखलाएं, ताकि बेगुनाह हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो।

निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि मैं बांग्लादेश के उन कट्टरपंथी गुटों की कड़ी निंदा करता हूँ। वहाँ अल्पसंख्यक हिंदुओं की नृशंस हत्या कर रहे हैं। किसी भी लोकतांत्रिक देश में वहाँ के अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा वहां के सरकार की जिम्मेदारी होती है। निश्चय ही बांग्लादेश की सरकार इस मामले में विफल रही है।

शफी अहमद ने कहा कि इस मामले में मोदी सरकार को ढुलमुल रवैया छोड़ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये रहे उपस्थित पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन में जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, मो. इस्लाम, विनय शर्मा, राम विनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, हेमंत तिवारी, संजय विश्वकर्मा, मुनेश्वर राजवाड़े, डॉ. लालचंद यादव, इंद्रजीत सिंह धंजल, अनिल सिंह, दुर्गेश गुप्ता, संजीव मंदिलवार, लक्ष्मी गुप्ता सहित महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महिला अत्याचार के विरोध में कैंडिल मार्च

उन्नाव रेप केस में न्यायालय के फैसले और अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़े भाजपा नेताओं का नाम सामने आने के बाद निष्पक्ष जांच और अदालत में सही पक्ष रखने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस सरगुजा ने कैंडिल मार्च निकाली। महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।

महिला कांग्रेस शहर की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के आरोपी भाजपाइयों को जिस प्रकार का संरक्षण मिल रहा है, उससे अचंभित हैं। भाजपा सरकार की भाजपाई अपराधियों के प्रति अपनाया गया रवैया समाज में महिला अपराध को बढ़ाने वाला कदम साबित हो रहा है।

महिला कांग्रेस ने घड़ी चौक पर प्रदर्शन के उपरांत मोमबत्ती जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान संध्या रवानी, गीता प्रजापति, रुही गजाला, प्रीति सिंह, पूर्णिमा सिंह, नुजहत फातिमा, हीरो बड़ा, हमीदा बनो, गीता रजक, सपना सिन्हा, उर्मिला विश्वास, कल्पना गुप्ता, प्रतिमा सिंह, असगरी बेगम, अंजू, ममता आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *