मुख्य बातें

पंजाब पुलिस के घेरे से सरेबाजार गैंग फरार: लुधियाना में बीच रोड घेरकर रोकी कार, बाहर नहीं निकाल पाए; VIDEO सामने आया – Ludhiana News

पंजाब पुलिस के घेरे से सरेबाजार गैंग फरार:  लुधियाना में बीच रोड घेरकर रोकी कार, बाहर नहीं निकाल पाए; VIDEO सामने आया – Ludhiana News

लुधियाना के दंडी स्वामी रोड पर कार सवार चेन स्नैचर गैंग का पीछा कर रहे पुलिस कर्मी को भी कुचलने की कोशिश की गई।

लुधियाना में सोमवार को सरेबाजार दोपहर सवा 11 बजे युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने पूरी घेराबंदी कर बदमाश की कार रोकी। फिर उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। स्विफ्ट कार में सवार युवक ने 2-3 बार कार आगे-पीछे की और उसके ब

.

इन्हें पकड़ने आए पुलिसकर्मी खाली हाथ रह गए। पुलिस से भागने के चक्कर में युवक ने अपनी कार से कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। दंडी स्वामी रोड पर हुई यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। लुधियाना पुलिस के एसीपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि कार में चेन स्नैचर गैंग के सदस्य थे, जिन्हें पकड़ने की कोशिश की गई।

इस गैंग ने पुलिस मुलाजिमों को भी कार से कुचलने का प्रयास किया है, कई वाहनों को भी टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया है। गैंग का रूट ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें गैंग की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गईं हैं।

पंजाब पुलिस के फेल ऑपरेशन के 8 PHOTOS…

लुधियाना में रोड पर बीच में आती स्विफ्ट कार। इससे पिछली कार में पुलिस मुलाजिम सवार थे।

जाम की वजह से स्विफ्ट कार के रुकते ही पिछली कार से पुलिस मुलाजिम उतरकर तेजी से स्विफ्ट कार तक आया और उसे खोलने की कोशिश की।

जाम की वजह से स्विफ्ट कार के रुकते ही पिछली कार से पुलिस मुलाजिम उतरकर तेजी से स्विफ्ट कार तक आया और उसे खोलने की कोशिश की।

स्विफ्ट कार के दरवाजे लॉक थे तो पुलिसकर्मी ने कोहनी मारकर शीशा तोड़ा। यह देख अंदर बैठे युवक ने कार पीछे की तरफ कर ली।

स्विफ्ट कार के दरवाजे लॉक थे तो पुलिसकर्मी ने कोहनी मारकर शीशा तोड़ा। यह देख अंदर बैठे युवक ने कार पीछे की तरफ कर ली।

इसके बाद युवक ने बैक गियर डाला और कार को तेजी से पीछे ले गया, जिससे वहां खड़ी पुलिस और दूसरे लोगों की गाड़ी से टक्कर हो गई।

इसके बाद युवक ने बैक गियर डाला और कार को तेजी से पीछे ले गया, जिससे वहां खड़ी पुलिस और दूसरे लोगों की गाड़ी से टक्कर हो गई।

इसके बाद स्विफ्ट कार को युवक आगे लाया और फिर बैक गियर डालकर पीछे ले गया।

इसके बाद स्विफ्ट कार को युवक आगे लाया और फिर बैक गियर डालकर पीछे ले गया।

इसके बाद वह कार फिर आगे लाया, पुलिस पीछा करते हुए आई तो फिर बैक गियर डालकर पीछे की तरफ ले गया।

इसके बाद वह कार फिर आगे लाया, पुलिस पीछा करते हुए आई तो फिर बैक गियर डालकर पीछे की तरफ ले गया।

इसके बाद युवक स्विफ्ट कार समेत वहां से फरार हो गया।

इसके बाद युवक स्विफ्ट कार समेत वहां से फरार हो गया।

आखिर में पुलिस वाले भी वापस अपनी कार की तरफ चले गए।

आखिर में पुलिस वाले भी वापस अपनी कार की तरफ चले गए।

बदमाश कैसे हुआ फरार, पढ़ें ये पूरी कहानी…

  • पुलिसकर्मी कार का पीछा करते हुए दंडी स्वामी रोड पर पहुंचे: लुधियाना के दंडी स्वामी रोड पर दोपहर में स्थित मुख्य चौक पर लाल लाइट होने के कारण सभी वाहन खड़े थे। तभी एक स्विफ्ट कार चौक पर रुकी। उस कार में एक युवक और महिला बैठे थे। गाड़ी के पीछे पुलिस टीम लगी थी। जैसे ही 3 से 4 पुलिस कर्मी गाड़ी में बैठी महिला और व्यक्ति को पकड़ने लगे तो कार में सवार युवक ने गाड़ी बैक करनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मी ने गाड़ी का डोर हैंडल खींचा लेकिन गाड़ी खुली नहीं।
  • युवक को पकड़ने लिए पुलिसकर्मी ने कोहनी से तोड़ा शीशा : पुलिस कर्मी ने गाड़ी में सवार महिला और युवक को पकड़ने के लिए कोहनी मारकर शीशा तोड़ दिया लेकिन दरवाजा नहीं खोल पाया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया लेकिन गाड़ी में सवार युवक ने कार बैक की और पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव किया।
  • भागने के लिए युवक ने कार से कई वाहनों में मारी टक्कर: गाड़ी के पीछे कुछ अन्य गाड़ियां भी खड़ी थी जिनके युवक ने टक्कर मारी और उन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने करीब 100 मीटर तक गाड़ी बैक गियर से भगाई। फिर जब दूसरी बार पुलिस कर्मी उसे पकड़ने लगे तो उसने दोबारा से गाड़ी आगे भगा ली। युवक को जब रास्ता नहीं मिला तो उसने फिर से गाड़ी की बैक गियर डाला और पुलिस को चकमा देकर फिर से गाड़ी आगे भगा कर ले गया।
युवक के कार बैक करने से पीछे टकराई गाड़ी और उसके नुकसान के बारे में बताते लोग।

युवक के कार बैक करने से पीछे टकराई गाड़ी और उसके नुकसान के बारे में बताते लोग।

चश्मदीद ने बताया, मौके पर क्या हुआ संजय आहूजा ने कहा कि मेरे पिता ड्राइवर के साथ श्री दंडी स्वामी मंदिर में माथा टेकने आए थे। चौक पर लाल लाइट होने के कारण हमारी गाड़ी रुकी हुई थी। तभी हमारे से आगे एक गाड़ी खड़ी थी। पीछे से पुलिस वाले आए और उस गाड़ी वाले को रोकने लगे।

एक युवक को पुलिस ने गाड़ी से बाहर निकाल भी लिया था, लेकिन गाड़ी में सवार ड्राइवर गाड़ी को आगे पीछे करने लगा और उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी। युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इतना नहीं पता कि गाड़ी में सवार लोग कौन थे।

पुलिस बोली- कार सवारों का रूट ट्रेस किया, जल्द होंगे गिरफ्तार इस मामले को लेकर एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा थाना सराभा नगर में लगातार स्नेचिंग की कुछ वारदातें हो रही थी। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जैसे ही इन स्नैचर को पकड़ने की कोशिश की तो यह भाग गए, लेकिन इनका रूट ट्रेस हो चुका है, जल्दी ने पकड़ लिया जाएगा। इस गैंग में एक महिला और दो युवक है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *