पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेंगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी औ
.
इसके अलावा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स को समय रहते परीक्षा की तैयारी करने और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट से संबंधित विस्तृत जानकारी देखने की सलाह दी है। प्रदेश में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स पेपर देंगे। इसके लिए 7800 परीक्षा केंद्र बनेंगे।
बोर्ड ने इस तरह तय किए एग्जाम
- कक्षा 8वीं: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार 8वीं की लिखित परीक्षाएं 17 से 27 फरवरी तक सुबह 11 से 2:15 बजे तक होंगी, जिसमें करीब 2.77 लाख स्टूडेंट्स 2300 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
- कक्षा 10वीं: बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल तक सुबह 11 से 2:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जिनमें लगभग 2.84 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
- कक्षा 12वीं: 12वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक सुबह 11 से 2:15 बजे तक होंगी, जिनमें करीब 2.84 लाख स्टूडेंट्स लगभग 2200 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
बोर्ड की वेबसाइट लगातार देखते रहें स्टूडेंट्स PSEB की तरफ से परीक्षा संबंधी एक कंट्रोल रूम अपने दफ्तर में बनाया जाएगा। जहां पर बच्चों की हर समस्या का हल किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स को नसीहत दी कि वह बोर्ड की वेबसाइट लगातार देखते रहे। एग्जाम संबंधी सारी जानकारी उस पर अपडेट की जाएगी। जानकारी देखते के लिए स्टूडेंट्स को लॉगिन करना होगा।
8वीं की डेटशीट…
10वीं की डेटशीट…


12वीं की डेटशीट…




