मुख्य बातें

उकलाना में अवैध रजिस्ट्रियों पर कार्रवाई की मांग: शिकायतकर्ता बोला- किसी भी विभाग के पास नहीं रिकॉर्ड, डीसी को दिया मांग पत्र – Uklanamandi News

उकलाना में अवैध रजिस्ट्रियों पर कार्रवाई की मांग:  शिकायतकर्ता बोला- किसी भी विभाग के पास नहीं रिकॉर्ड, डीसी को दिया मांग पत्र – Uklanamandi News

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते जगदीश।

उकलाना क्षेत्र में ओल्ड एरिया आदर्श नगर के नाम पर बिना किसी वैध अधिसूचना के अधिकृत कॉलोनी दर्शाकर की जा रही रजिस्ट्रियों के मामले में उपायुक्त महेंद्र पाल को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

.

इस प्रकरण की जांच और कार्रवाई के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व), महानिदेशक राजस्व विभाग, महानिदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग, महानिदेशक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, राज्य सतर्कता ब्यूरो और राज्य रजिस्ट्रेशन महानिरीक्षक को भी शिकायत भेजी गई है।

शिकायतकर्ता जगदीश ने जानकारी दी कि उन्होंने नगर पालिका उकलाना, नायब तहसीलदार उकलाना और जिला नगर योजनाकार हिसार से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत इस संबंध में जानकारी मांगी थी। लेकिन, किसी भी विभाग द्वारा कॉलोनी के अधिकृत होने से संबंधित कोई प्रमाणिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया गया।

नगर पालिका के पास नहीं रिकॉर्ड

ज्ञापन में कहा गया कि जिला नगर योजनाकार हिसार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से नगर पालिका उकलाना से जानकारी मांगे जाने की बात कही गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि स्वयं संबंधित विभागों के पास भी कॉलोनी के अधिकृत होने का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद रजिस्ट्री दस्तावेजों में अधिकृत कॉलोनी लिखा जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।

ज्ञापन में आशंका जताई गई कि इस प्रकार की रजिस्ट्रियों से आम नागरिकों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी हो सकती है तथा कॉलोनाइजर द्वारा धन वसूल कर बाद में गायब होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इस पूरे मामले को जनहित, राजस्व सुरक्षा और आम नागरिकों के भविष्य से जुड़ा बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *