मुख्य बातें

कोंडागांव की मुस्कान शर्मा ने पूरी की BSF ट्रेनिंग: 44 हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी कर लौटी घर, हुआ भव्य स्वागत – Kondagaon News

कोंडागांव की मुस्कान शर्मा ने पूरी की BSF ट्रेनिंग:  44 हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी कर लौटी घर, हुआ भव्य स्वागत – Kondagaon News


कोंडागांव जिले के लिए गर्व का क्षण आया जब जिले की बेटी मुस्कान शर्मा ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 44 सप्ताह की कठिन प्रशिक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर अपने गृह नगर लौटी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

.

BSF में चयन के बाद मुस्कान ने शारीरिक, मानसिक और अनुशासनात्मक प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा और साहस के साथ पूर्ण किया। यह प्रशिक्षण देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बल में सेवा के लिए आवश्यक होता है।

प्रशिक्षण पूर्ण कर घर लौटने पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त की।

बेटियों के लिए मुस्कान बनी प्रेरणास्रोत

इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने मुस्कान शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुस्कान ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे कोंडागांव जिले और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हुए यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

मुस्कान ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को दिया

मुस्कान शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पूर्व सैनिकों, गुरुजनों और परिजनों को दिया। उन्होंने बताया कि देश की सेवा करना उनका सपना था, जिसे BSF में शामिल होकर पूरा करने का अवसर मिला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे और नकारात्मकता से दूर रहकर देश सेवा और सकारात्मक लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ें।

मुस्कान की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *