मुख्य बातें

गुना MLA की बॉक्सर्स को नसीहत: बोले- ब्रूस ली नहीं, जामवंत-बाली को आदर्श मानें; वे चुटकी बजाते ही धूल चटा देते थे – Guna News


कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक पन्नालाल शाक्य।

गुना में 69वीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में पहुंचे बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने खिलाड़ियों को एक अलग ही नसीहत दी है। उन्होंने मंच से कहा कि खिलाड़ियों को विदेशी फाइटर्स को नहीं, बल्कि भारतीय पौराणिक पात्रों और पहलवानों को अपना आदर्श

.

‘देश में कई षड्यंत्र चल रहे, सजग रहें’

विधायक शाक्य यहीं नहीं रुके, उन्होंने इशारों में देश के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि एक हजार साल बाद ऐसा महापुरुष पैदा हुआ है। अगर हमने उसे संबल (ताकत) नहीं दिया, तो मेडल जीतना कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने खिलाड़ियों को आगाह करते हुए कहा कि देश में कई तरह के षड्यंत्र चल रहे हैं, जिन पर हमारी नजर नहीं जाती, इसलिए हमें सजग रहने की जरूरत है।

विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए।

विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए।

‘विद्या व्यापार नहीं, दान है’

शिक्षा और अपनी जिम्मेदारी पर बात करते हुए उन्होंने गुरुजनों से अपील की कि विद्या को व्यापार न बनाएं, यह दान का विषय है। उन्होंने अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी पर कहा कि उन्हें दुनिया भर की बातों से मतलब नहीं है, वे सिर्फ गुना विधानसभा की चिंता करते हैं। अगर क्षेत्र में कुछ गलत होगा, तो वे उस पर जरूर बोलेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *