मुख्य बातें

झारखंड में सुबह कोहरा, रात में कंपकंपाती ठंड: जिलों का पारा 6 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास, दिन में धूप से मिल रही राहत – Ranchi News

झारखंड में सुबह कोहरा, रात में कंपकंपाती ठंड:  जिलों का पारा 6 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास, दिन में धूप से मिल रही राहत – Ranchi News


झारखंड में मौसम ने एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ा दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह ठंड और कोहरे का असर बना हुआ है, जबकि रात में तापमान गिरने से कंपकंपाती ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मि

.

राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह ठंड और कोहरे का असर बना हुआ है।

जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। रांची में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 10.5 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 25.6 और न्यूनतम 8.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 25.1 और न्यूनतम 11.2 डिग्री तथा देवघर में अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

इन जिलों में ज्यादा ठंड, कहीं दिन में भी सर्दी

मौसम केंद्र, रांची की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि गुमला में दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहने से धूप के कारण दिन में अच्छी राहत मिली। वहीं लातेहार ऐसा जिला रहा, जहां दिन के वक्त भी ठंड ज्यादा महसूस की गई।

यहां अधिकतम तापमान केवल 18.7 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। चाईबासा में राज्य का सबसे अधिक 26.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। शेष जिलों में अधिकतम तापमान 21 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात का पारा गिरने से ठंड का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा

घने कोहरे का अलर्ट, यातायात पर पड़ सकता है असर

मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक राज्य के 11 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

खासकर 4 जनवरी को राज्य के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट के इस्तेमाल की सलाह दी है।

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह जारी

बढ़ती ठंड और नमी को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आलू, सब्जियों और सरसों की फसल को रोग से बचाने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा गया है। कम तापमान और नमी के तनाव से बचाव के लिए सब्जियों में हल्के पानी के छिड़काव और नर्सरी को पॉलिथीन से ढकने की सलाह दी गई है।

झारखंड में सुबह ठंड व कोहरे के साथ दिन में साफ और सुहावना मौसम बना रहेगा।

झारखंड में सुबह ठंड व कोहरे के साथ दिन में साफ और सुहावना मौसम बना रहेगा।

वहीं आम लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और आने वाले कुछ दिनों तक झारखंड में सुबह ठंड व कोहरे के साथ दिन में साफ और सुहावना मौसम बना रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *