मुख्य बातें

बांग्लादेशी घुसपैठिया 8 महीने बाद गिरफ्तार: नवादा से नाबालिग लड़की को भगाया, असम में रखा; इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती – Nawada News

बांग्लादेशी घुसपैठिया 8 महीने बाद गिरफ्तार:  नवादा से नाबालिग लड़की को भगाया, असम में रखा; इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती – Nawada News

नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण करने के आरोपी जहीरुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

.

कौआकोल पुलिस ने उसे नवादा के 3 नंबर बस स्टैंड से पकड़ा और जेल भेज दिया। इस गिरफ्तारी की पुष्टि थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने की है।

यह मामला कौआकोल थाना क्षेत्र के पाली गांव का है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम के जरिए जहीरुल इस्लाम के संपर्क में आई थी।

बांग्लादेशी घुसपैठियों की लिस्ट में है जहीरुल जहीरुल इस्लाम, जो बांग्लादेश के हारमुज अली का बेटा बताया जाता है। उसने धीरे-धीरे लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

इसके बाद जहीरुल इस्लाम नवादा पहुंचा और लड़की को वहीं बुलाकर अपने साथ फरार हो गया। वे दोनों असम के नागांव जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक इलाके में रहने लगे।

बताया जाता है कि जहीरुल इस्लाम का नाम उस क्षेत्र के थाने में बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची में भी दर्ज है।

8 महीने बाद बॉर्डर से लड़की की बरामदगी हुई नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद, उसके परिजनों ने 18 फरवरी 2025 को कौआकोल थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।

लगभग आठ महीने की तलाश के बाद, कौआकोल पुलिस ने 15 अक्टूबर 2025 को नाबालिग लड़की को असम के नागांव जिले के कछुआ थाना क्षेत्र के खेरनी मजगांव में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक झुग्गी-झोपड़ीनुमा घर से बरामद किया।

न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। लड़की की बरामदगी के बाद से ही पुलिस आरोपी जहीरुल इस्लाम की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, जिसमें अब सफलता मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *