मुख्य बातें

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 को: राज्यस्तरीय समारोह कांगड़ा में, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह होंगे मुख्य अतिथि – Dehra News

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 को:  राज्यस्तरीय समारोह कांगड़ा में, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह होंगे मुख्य अतिथि – Dehra News


मुख्यमंत्री सुखजिंदर से सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह इस बार जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा के अंतर्गत जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के धरोहर गांव परागपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार, यह कार्यक्रम 25 जनवरी 202

.

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें जिला प्रशासन कांगड़ा और पुलिस विभाग को कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने आयोजन स्थल के चयन, सुरक्षा प्रबंध, निमंत्रण पत्रों के वितरण और अन्य तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा है।

जसवां-परागपुर में राज्य स्तरीय समारोह की घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्थानीय जनता में इस भव्य आयोजन को लेकर भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र को विकास की नई सौगातों की उम्मीद जगी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जसवां-परागपुर क्षेत्र से व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है, ऐसे में स्थानीय निवासी राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह का यहां आयोजन होना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *