मुख्य बातें

हिमाचल में खाई में गिरी बस, 9 की मौत: सिरमौर में 200 मीटर नीचे लुढ़की, 40 से ज्यादा यात्री सवार थे – Shimla News

हिमाचल में खाई में गिरी बस, 9 की मौत:  सिरमौर में 200 मीटर नीचे लुढ़की, 40 से ज्यादा यात्री सवार थे – Shimla News


सिरमौर में खाई में गिरी बस और इकट्‌ठा हुए लोग।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि सिरमौर की DC प्रियंका ने की। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा बस के स्किड होने से हुआ है। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे

.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। यह हादसा दोपहर बाद पौने 3 बजे सिरमौर के हरिपुरधार बाजार से करीब 100 मीटर पहले हुआ। बस में कुपवी (शिमला) और हरिपुरधार क्षेत्र (सिरमौर) के लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए।

शिमला से कुपवी जा रही थी प्राइवेट बस जीत कोच बस शिमला से वाया सोलन और सिरमौर होते हुए कुपवी जा रही थी। शिमला शहर से सुबह 7:30 बजे बस रवानी हुई थी। कुपवी से 28 किलोमीटर पहले ही बसे खाई में गिर गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बस की छत चेसिस से अलग हुई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बस की छत चेसिस से अलग हुई।

बस के नीचे दबे थे 5 लोग बस के नीचे 5 से ज्यादा यात्री दबे हुए थे। ग्रामीणों ने बस को पलटकर सभी को बाहर निकाला। इनमें से चार यात्रियों की मौत हो गई। घायलों को निकालने का काम पूरा हो गया है। घटनास्थल और हरिपुरधार अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग जुट गए हैं।

स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज और पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है।

बस के परखच्चे उड़े, छत चेसिस से अलग हुई हादसे के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस के परखच्चे उड़ गए। बस की छत चेसिस से अलग हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे लोग।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे लोग।

नाहन से भी मेडिकल टीम हरिपुरधार अस्पताल भेजी सिरमौर की DC प्रियंका ने बताया कि बस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक बस में 40 से ज्यादा यात्री थे। नाहन से भी मेडिकल टीम हरिपुरधार अस्पताल के लिए भेज दी गई है। वह खुद और एसपी भी कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे।

पोश त्योहार के लिए जा रहे थे घर शिमला के कुपवी क्षेत्र में पोश त्योहार मनाया जाता है, जो संक्रांति से पहले आता है। इसी कारण सोलन और शिमला में रहने वाले लोग अपने गांव लौट रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *