मुख्य बातें

हिसार-जींद समेत कई ट्रेनें रद्द: श्रीगंगानगर जाने वाली एक्सप्रेस का रूट बदला, मेंटेनेंस के चलते लिया गया ब्लॉक – Sriganganagar News

हिसार-जींद समेत कई ट्रेनें रद्द:  श्रीगंगानगर जाने वाली एक्सप्रेस का रूट बदला, मेंटेनेंस के चलते लिया गया ब्लॉक – Sriganganagar News

उत्तर रेलवे के शकूरबस्ती-बठिंडा रेलवे लाइन सेक्शन पर धमतान साहिब और टोहाना स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य चल रहा है। इस मेंटेनेंस कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिससे रेलवे ट्रैफिक प्रभावित होगा। इस बीच कई ट्रेनें रद्द

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इस कार्य के कारण कई रेलसेवाएं प्रभावित होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन की स्थिति पहले चेक कर लें।

पूरी तरह रद्द होने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 54044 हिसार-जींद पैसेंजर 27 मार्च को रद्द

आंशिक रद्द ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 54423 नई दिल्ली-हिसार पैसेंजर 26 मार्च को नई दिल्ली से चलने वाली रोहतक तक ही चलेगी। रोहतक से हिसार के बीच आंशिक रद्द।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 12485 नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 26 मार्च को नांदेड़ से चलने वाली अब रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार-बठिंडा वैकल्पिक रूट से चलेगी। इससे जींद, जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर, धुरी, बरनाला और रामपुर फूल स्टेशनों पर स्टॉप नहीं होगा।
  • ट्रेन नंबर 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी 27 मार्च को दिल्ली से चलने वाली भी वैकल्पिक रूट रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार-बठिंडा से चलेगी। जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल, बुढलाडा, मनसा और मौर स्टेशनों पर ठहराव नहीं।

रीशड्यूल ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 54043 जींद-हिसार पैसेंजर 27 मार्च को जींद से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 5 मिनट देरी से रवाना होगी।

रेगुलेट होने वाली ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 25 मार्च 2026 को डिब्रूगढ़ से चलने वाली रोहतक-नरवाना के बीच 1 घंटा 15 मिनट रोकी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *