मुख्य बातें

HPSC ने विड्रा किया ट्रेजरी अफसर प्री परीक्षा रिजल्ट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लेना पड़ा फैसला, 927 कैंडिडेट क्लियर कर चुके प्री एग्जाम – Panchkula News

HPSC ने विड्रा किया ट्रेजरी अफसर प्री परीक्षा रिजल्ट:  सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लेना पड़ा फैसला, 927 कैंडिडेट क्लियर कर चुके प्री एग्जाम – Panchkula News


हरियाणा में ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के लिए HPSC ने 19 नवंबर को जारी परीक्षा परिणाम विड्रा कर लिया है। इससे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने जनवरी महीने में प्रस्तावित मुख्य भर्ती परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की थी।

.

HPSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों को बताया गया है कि जो 2 नवंबर को परीक्षा आयोजित हुई और 19 नवंबर को रिजल्ट जारी किया गया। उसका रिजल्ट आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विड्रा कर लिया है। जिसके बाद ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर भर्ती प्रक्रिया में प्री एग्जाम क्लियर कर चुके 927 कैंडिडेट की धड़कनें बढ़ चुकी हैं।

HPSC के द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन।

35 पदों के लिए हुई परीक्षा

HPSC ने साल 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 28 अप्रैल 2023 आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। ट्रेजरी अफसर के लिए जनरल के लिए 2, एससी के लिए 1, BCA के लिए 1 और EWS के लिए 1 पद आरक्षित है।

असिस्टेंट अफसर के 30 पदों में जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, BCA के लिए 4, BCB के लिए 1 और EWS के लिए 3 पद आरक्षित है। सभी पदों के लिए HPSC ने बैचलर डिग्री योग्यता रखी थी। 927 कैंडिडेट क्लियर कर चुके प्री एग्जाम

HPSC की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के लिए प्री एग्जाम में 83 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए 843 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। अब फाइनल एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 8 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी के होते हुए जनरल की कट ऑफ में शामिल हुए हैं। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 164 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी से जनरल में शामिल हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *