मुख्य बातें

मुजफ्फरपुर में 27 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा: अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की नजर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था; चेकिंग के बाद छात्रों की एंट्री – Muzaffarpur News




मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। जिले में 27 केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए मुख्यालय से सीधी निगरानी की जा रही है। परीक्षार्थियों को गहन चेकिंग के बाद ही हॉल में प्रवेश दिया गया। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक है। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे परीक्षा में अनुशासन बना रहा। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों या प्रश्नपत्र लीक की भ्रामक खबरें उड़ाने वालों के खिलाफ ‘साइबर सेल’ कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की भी हिदायत दी। बिहार में रोजगार का अवसर उत्तर प्रदेश से आए एक अभ्यर्थी अमित ने बताया कि वह दो साल से तैयारी कर रहे हैं। बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ने से उत्साहित हैं। काफी समय बाद यह वैकेंसी आई है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *