मुख्य बातें

सांसद के नेतृत्व में जदयू का सदस्यता अभियान – Gopalganj News

सांसद के नेतृत्व में जदयू का सदस्यता अभियान – Gopalganj News



बैकुंठपुर| थाने के मठिया गांव में शनिवार को आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गुड्डू कुमार राम के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और उसकी हालत सामान्य है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी। गोपालगंज| शनिवार को सांसद सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, जदयू डॉ आलोक कुमार सुमन के द्वारा हथुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदरजीमी में पार्टी की सदस्यता अभियान 2025–2028 के तहत उपस्थित लोगों को प्राथमिक एवं क्रियाशील सदस्यता दिलाई गई।सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गई। साथ ही साथ 20 जनवरी को बरौली में मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उसे ऐतिहासिक बनाने हेतु अपील एवं आग्रह किया गया। बैकुंठपुर| रेवतिथ गांव में शनिवार की सुबह आग की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। जख्मी महिला की पहचान लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घरेलू काम के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे वह झुलस गई। परिजनों द्वारा महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और लोगों से आग से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बैकुंठपुर| प्रखंड के बिजुलपुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन 4 फरवरी से किया जाएगा। महायज्ञ के पहले दिन कलश जल सह भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह महायज्ञ 7 फरवरी तक चलेगा, जिसमें भजन, कीर्तन, प्रवचन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। महायज्ञ की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। बैकुंठपुर| प्रखंड के मिडिल एवं प्राइमरी स्कूलों में शनिवार को आपदा प्रबंधन के तहत भूकंप से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को भूकंप के समय सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई। शिक्षकों एवं आपदा प्रबंधन कर्मियों ने बताया कि भूकंप आने पर खुले स्थान पर जाना, मजबूत टेबल के नीचे छिपना और घबराहट से बचना जरूरी है। इसके अलावा मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आपदा के प्रति सजगता बढ़ाना था। बच्चों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैकुंठपुर| सिरसा गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई। विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान नीतू देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला को हाथ और पीठ में चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *