मुख्य बातें

सोनीपत बुजुर्ग महिला हत्याकांड का आरोपी कोर्ट में पेश: 2 दिन के रिमांड पर लिया; लकड़ियां उठाने पर किया था मर्डर, रेप पर सस्पेंस बरकरार – Sonipat News

सोनीपत बुजुर्ग महिला हत्याकांड का आरोपी कोर्ट में पेश:  2 दिन के रिमांड पर लिया; लकड़ियां उठाने पर किया था मर्डर, रेप पर सस्पेंस बरकरार – Sonipat News

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जहां गाँव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर रखा गया है।
आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। हालांकि रेप को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
खरखौदा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी हर्षित को गिरफ्तार कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। लकड़ियां उठाने के विवाद में हुई हत्या
एसीपी खरखौदा राजदीप मोर के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खेतों में रखी लकड़ियां बुजुर्ग महिला द्वारा उठा ले जाने की बात पर वह गुस्से में आ गया। इसी दौरान उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ड्रेन किनारे फेंककर फरार हो गया।
चार दिन पहले चारा लेने निकली थी बुजुर्ग
करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला चार दिन पहले पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती चली गई। ड्रेन नंबर आठ के किनारे मिला नग्न अवस्था में शव
अगले दिन सोमवार सुबह ग्रामीणों ने ड्रेन नंबर आठ के किनारे एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान की। शव पर चोटों के निशान थे और कपड़े अस्त-व्यस्त अवस्था में थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
परिजनों ने जताई रेप की आशंका
मृतका के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में रेप की आशंका जताई। परिजनों का कहना था कि महिला का शव नग्न अवस्था में फटे कपड़ों के साथ मिला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी खरखौदा राजदीप मोर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय सूचना और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। रिमांड में खुलेगा पूरा राज
पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि हत्या के समय रेप हुआ या नहीं और वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
इलाके में राहत, लेकिन सवाल बाकी
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन बुजुर्ग महिला की हत्या और शव की हालत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *