मुख्य बातें

खन्ना में पुलिस टीम पर हमला, महिला कॉन्स्टेबल घायल: ऑपरेशन कॉसो के तहत दबिश दी, वर्दी फाड़ी, मारपीट की, चार अरेस्ट – Khanna News

खन्ना में पुलिस टीम पर हमला, महिला कॉन्स्टेबल घायल:  ऑपरेशन कॉसो के तहत दबिश दी, वर्दी फाड़ी, मारपीट की, चार अरेस्ट – Khanna News


पुलिस पर हमले के बाद युवक की पिटाई करते पुलिसकर्मचारी।

खन्ना के पायल थाना क्षेत्र के गांव दाऊमाजरा में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस दौरान एक परिवार के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की, जिसमें एक महिला सीनियर कॉन्स्टेबल घायल हो गईं। घटना 21 जनवरी की सुबह 7 बजे

.

पुलिस के मुताबिक, गांव दाऊमाजरा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर CASO चलाया जा रहा था। जब पुलिस टीम एक घर की तलाशी लेने पहुंची, तो परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सरकारी ड्यूटी करने से रोका और हाथापाई शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि, इस दौरान महिला सीनियर कॉन्स्टेबल बलजिंदर कौर के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने उनकी वर्दी फाड़ी, घूसे मारे और पैरों से भी हमला किया। स्थिति को बेकाबू होते देख, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात संभालने के लिए बल प्रयोग किया।

पुलिस से मारपीट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

घटना के तुरंत बाद पायल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट, महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में लाली, पूजा, सीरत और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त, 8 से 10 अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *