मुख्य बातें

वसंत पंचमी पर स्टूडेंट्स ने की मां सरस्वती की पूजा: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी; 26 जनवरी को होगा रक्तदान शिविर आयोजित – Jaipur News

वसंत पंचमी पर स्टूडेंट्स ने की मां सरस्वती की पूजा:  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी; 26 जनवरी को होगा रक्तदान शिविर आयोजित – Jaipur News

जयपुर में वसंत पंचमी पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूलों में स्टूडेंट्स ने मां सरस्वती की पूजा की। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। झोटवाड़ा स्थित सोमानी इंटरनेशनल स्कूल में 23वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा कर प्री प्राइमरी विंग में अक्षर ज्ञान शुरू किया। हर बार की तरह इस वर्ष भी स्कूल के स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों की एडमिशन फीस फ्री की गई। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के सचिव सुनिल सोमानी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को कालवाड़ रोड ब्रांच पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। उन्होंने अभिभावकों को रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *