मुख्य बातें

किसका सम्मान पूर्व या वर्तमान कलेक्टर का, असमंजस में आयोग: एसआईआर में सर्वश्रेष्ठ काम पर अशोकनगर कलेक्टर को होना है सम्मानित – Bhopal News

किसका सम्मान पूर्व या वर्तमान कलेक्टर का, असमंजस में आयोग:  एसआईआर में सर्वश्रेष्ठ काम पर अशोकनगर कलेक्टर को होना है सम्मानित – Bhopal News


अशोकनगर के पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह और वर्तमान कलेक्टर साकेत मालवीय।

अशोकनगर कलेक्टर के पद से हटाए गए आदित्य सिंह को अब एसआईआर में बेस्ट परफार्म करने पर सम्मानित नहीं किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पहले अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को जिला मुख्याल

.

एसआईआर में पूरे एमपी में सबसे बेस्ट काम करने वाले अशोकनगर कलेक्टर का सम्मान चुनाव आयोग द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही चार अन्य आईएएस अधिकारियों बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह तथा बालाघाट के उप जिला निर्वाचन अधिकारी गंजन सिंह धुर्वे का सम्मान किया जाएगा। मतदाता दिवस पर होने वाले इस कार्यक्रम में कुल 27 अधिकारियों, कर्मचारियों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेस्ट परफार्मेंस पर सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश के सभी 71 हजार 930 मतदान केंद्रों पर कल 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि राज्यपाल मंगु भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन में आयुक्‍त राज्‍य न‍िर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्‍तव, पूर्व न‍िर्वाचन आयुक्‍त भारत न‍िर्वाचन आयोग ओपी रावत, कम‍िश्‍नर भोपाल संजीव स‍िंह, स्टेट आइकॉन राजीव वर्मा, गोविंद नामदेव, संजना सिंह और देशना जैन उपस्थित रहेंगी।

निवार्चन आयोग पहले जारी सूची जिसमें आदित्य सिंह का नाम था।

निवार्चन आयोग पहले जारी सूची जिसमें आदित्य सिंह का नाम था।

सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने बताया कि 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल द्वारा व‍िशेष गहन पुनरीक्षण अभ‍ियान 2026 में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अध‍िकार‍ियों-कर्मचार‍ियों, मास्टर ट्रेनर्स, बूथ लेवल ऑफिसर्स एवं स्वयंसेवकों को सम्‍मान‍ित क‍िया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने बताया कि कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण और कार्यक्रम में उपस्‍थ‍ित सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।

आयोग ने बाद में हटाकर सिर्फ कलेक्टर अशोकनगर कर दिया।

आयोग ने बाद में हटाकर सिर्फ कलेक्टर अशोकनगर कर दिया।

इन अफसरों का सम्मान करेंगे राज्यपाल

  • तत्‍कालीन या वर्तमान कलेक्‍टर अशोकनगर।
  • बैतूल कलेक्‍टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
  • कलेक्‍टर नीमच हिमांशु चन्द्रा
  • कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह (तकनीकी नवाचार विशेष पुरस्कार)
  • उप जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल (तकनीकी नवाचार विशेष पुरस्कार)
  • उप ज‍िला न‍िर्वाचन अध‍िकारी बालाघाट गंजन सिंह धुर्वे
  • उप ज‍िला न‍िर्वाचन अध‍िकारी बैतूल मकसूद अहमद
  • उप ज‍िला न‍िर्वाचन अध‍िकारी सिवनी सीएल चनाप
  • निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा सौंसर, जिला पांढुर्णा सिद्धार्थ पटेल
  • निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा मल्हारगढ़, जिला मंदसौर स्वाति तिवारी
  • निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा लखनादौन, जिला सिवनी रवि कुमार सिंह
  • निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा आमला बैतूल (विशेष पुरस्कार)

इन्हें भी राज्यपाल देंगे प्रशस्ति पत्र

  • सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा पांढुर्णा, जिला पांढुर्णा विनय प्रकाश ठाकुर
  • सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा सुवासरा, जिला मंदसौर रामलाल मुनिया
  • सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा लखनादौन, जिला सिवनी दिग्विजय परस्ते
  • निर्वाचन पर्यवेक्षक जिला निवाड़ी भगवत नारायण चौधरी
  • निर्वाचन पर्यवेक्षक जिला आगर मालवा राजेंद्र पांडेय
  • निर्वाचन पर्यवेक्षक जिला छिंदवाड़ा राजेश कुमार महोबिया
  • बीएलओ पर्यवेक्षक जिला बैतूल रामप्रसाद पाल
  • बूथ लेवल ऑफिसर, विधानसभा सेमरिया जिला रीवा सुखदेव सिंह
  • बूथ लेवल ऑफिसर, विधानसभा जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा रमेश कुमार मोहबे
  • बूथ लेवल ऑफिसर, विधानसभा दतिया नितिन शर्मा
  • नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. वायपी सिंह
  • नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. पीएन लुसर
  • नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. राजेश पाटीदार
  • वॉलंटियर स्वीप आइकॉन जिला नर्मदापुरम
  • वॉलंटियर संस्थापक एवं महासचिव (DCF) प्रीति शाह

ये खबरें भी पढ़ें…

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाया

राज्य शासन ने अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया है। उनके विरुद्ध बीजेपी संगठन तक पहुंची शिकायत के बाद कलेक्टर के पद से हटाने की कार्यवाही की गई है। साकेत मालवीय को अशोकनगर का नया कलेक्टर बनाया गया है।पूरी खबर पढ़ें

वोटर्स हटाने की ‘गुमनाम’ आपत्तियां; नाम-पता तक नहीं

एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत वोटर्स के नाम जोड़ने, काटने और संशोधन के लिए आज दावे-आपत्तियों का आखिरी दिन है। भोपाल सहित एमपी के अलग-अलग जिलों से वोटर्स के नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में ऐसे गुमनाम आवेदन बीएलओ तक पहुंचे हैं जिनमें शिकायतकर्ता का नाम, पता मोबाइल नंबर और दस्तखत तक नहीं हैं।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *