हरियाणा के नूंह जिले में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक प्लाटून ने बुधवार को अभ्यास शुरू किया। अलीगढ़ से पहुंचे इस दंगा निरोधक दस्ते की प्लाटून 28 से 31 जनवरी तक जिले में रहेगी। आरएएफ जवानों की भारी मौजूदगी से झंडा चौक और पल्ला गांव में हलचल देखी गई। अभ्यास के तहत दंगा निरोधक दस्ता ने झंडा चौक और पल्ला गांव में फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ही, जवानों ने मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। अचानक हुए इस अभ्यास से स्थानीय लोग आश्चर्यचकित हुए और इलाके में विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गईं। जवानों ने ग्रामीणों को शांति, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की अपील की। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने इस अभ्यास का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि इसका मकसद इलाके की स्थिति को समझना, स्थानीय हालात का करीब से आकलन करना और भविष्य में किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से तुरंत निपटने की तैयारी करना है। दंगा निरोधक दस्ते की इस सक्रियता ने एक बार फिर नूंह जिले को सुर्खियों में ला दिया है।
देखें फोटो…
Source link
