मुख्य बातें

कैथल में हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: दोनों गांव बरसाना के रहने वाले, साथियों संग मिलकर हत्या की – Kaithal News

कैथल में हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:  दोनों गांव बरसाना के रहने वाले, साथियों संग मिलकर हत्या की – Kaithal News

कैथल में थाना पूंडरी क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गांव बरसाना के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरसाना निवासी अरनल उर्फ अंशुल तथा गुरदीप के रूप में हुई है। चाकू, गंडासी और तलवारें लेकर घर पर आ गए गांव मोहना निवासी संजय कुमार की शिकायत अनुसार 22 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे अपने परिवार सहित घर पर दीपावली मना रहा था। इसी दौरान गांव मोहना निवासी गुलाब, छोटू, प्यौंत जिला करनाल निवासी कांटी व गांव बरसाना निवासी सागर उर्फ तरुण, अंकुश, पप्पू समेत 4–5 अन्य युवक हाथों में चाकू, गंडासी और तलवारें लेकर घर पर आ गए। आरोपियों ने आते ही उसके परिवार पर हमला कर दिया। बाहों की हड्डियां टूट गई तथा पैरों पर तेजधार हथियारों से वार किए झगड़े के दौरान उसके छोटे बेटे विशाल व पत्नी इंद्रा देवी को बुरी तरह पीटा गया, जिससे विशाल की दोनों बाहों की हड्डियां टूट गई तथा पैरों पर तेजधार हथियारों से वार किए गए। सभी आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल विशाल को परिजन कैथल के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां से विशाल को मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज दौरान 24 अक्तुबर को विशाल की मृत्यु हो गई। इस बारे सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। उपरोक्त मामले में आरोपी अक्षय कुमार उर्फ अंकुश व साहिल उर्फ तरुण को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं। आरोपी अरनल उक्त वारदात में साथ में शामिल था तथा आरोपी गुरदीप द्वारा अन्य आरोपियों को शरण दी गई व अन्य सहयता उपलब्ध करवाई गई थी। दोनों आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *