मुख्य बातें

पलामू में पति-पत्नी और बेटे की हत्या: ओझा-गुनी के शक में तीनों को टांगी से काटा, पड़ोसियों ने मर्डर की घटना को दिया अंजाम – Palamu News

पलामू में पति-पत्नी और बेटे की हत्या:  ओझा-गुनी के शक में तीनों को टांगी से काटा, पड़ोसियों ने मर्डर की घटना को दिया अंजाम – Palamu News

पलामू में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीनों की हत्या टांगी से काटकर किए जाने की बात सामने आई है। यह वारदात सुबह 7 बजे के करीब की है। मृतकों में विजय भुइयां, उनकी पत्नी हेमंती देवी और पुत्र छोटू कुमार शामिल हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मामला जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव का है। वारदात की 3 तस्वीरें…. पिता की मौत के बाद भड़का गुस्सा जानकारी के अनुसार, गांव के ही रविंद्र भुइयां और प्रमोद भुइयां ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 3 बजे दोनों आरोपियों के पिता महेशी भुइयां (65) की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पिता की मौत से आक्रोशित होकर दोनों भाइयों ने पड़ोसी विजय भुइयां के परिवार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि उन्होंने विजय भुइयां और उनके परिवार पर ओझा-गुनी करने का आरोप लगाते हुए टांगी और चाकू से हमला किया। इस हमले में विजय भुइयां, उनकी पत्नी हेमंती देवी और पुत्र छोटू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में विजय भुइयां की बेटी ममता (12 साल) घायल है। वहीं विजय की बड़ी बहु ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। ओझा-गुनी को लेकर चल रहा था विवाद ग्रामीणों के अनुसार, विजय भुइयां और महेशी भुइयां के परिवारों के बीच पिछले कई सालों से ओझा-गुनी को लेकर विवाद चल रहा था। महेशी भुइयां लंबे समय से बीमार थे। उनके परिजनों का मानना था कि विजय भुइयां ने उन पर भूत-प्रेत का साया कर दिया है। इस विवाद को लेकर गांव में कई बार पंचायत और समझौते की कोशिशें भी हुई थीं, लेकिन अंधविश्वास की जड़ें इतनी गहरी थीं कि आखिरकार यह विवाद खूनी वारदात में तब्दील हो गया। जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद घायल ममता कुमारी और उनकी बेटी को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर एसडीपीओ मनोज झा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि ओझा-गुनी के शक में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों के साथ परिवार की एक महिला सदस्य भी फरार है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए MMCH भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *