25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4, जवाहर नगर ने सीबीएसई कक्षा 12 (SSCE 2026) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
स्कूल के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल, अभिभावकों और शिक्षकों का गौरव बढ़ाया। मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान- तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष CBSE कक्षा 12 परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे स्कूल परिवार में उत्साह का माहौल है।

जयपुर में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4, जवाहर नगर ने सीबीएसई कक्षा 12 (SSCE 2026) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
आदि शुक्ला ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया हासिल
मानविकी संकाय में छात्र आदि शुक्ला ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नव्या गुप्ता ने 93.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और राधिका रावत ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में ध्रुव खंडेलवाल ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सार्थक टोटला ने 97.00 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और एकता गोयल ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय में देवाशिष मुद्गल ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशुमन सिंह ने 96.00 प्रतिशत अंक और वंश विजय ने 95.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के समग्र परिणाम में 74 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
74 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक
स्कूल के समग्र परिणाम में 74 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 130 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए। इसके अलावा 98 विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में योगदान दिया।
इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उमेश सोनी, उपाध्यक्ष निर्मल दरगड, मानद सचिव सी.ए. संजय बांगड़, महासचिव (शिक्षा) कमल सोमानी, भवन मंत्री प्रवीण लड्डा, कोषाध्यक्ष अरुण मालू एवं प्रधानाचार्या रीटा भार्गव ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता को अनुशासित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

