![]()
देवरिया के रामपुर कारखाना में मोमोज खिलाने के बहाने तीन युवकों ने एक किशोर से 85 लाख रुपए के जेवरात ठग लिए। जेवरात गायब होने का पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पढ़िए विस्तार से… भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश मिश्र वाराणसी में मंदिर के पुजारी हैं। उनका नाबालिग बेटा घर पर रहकर पढ़ाई करता है। विमलेश के अनुसार, उनके कक्षा 7 में पढ़ने वाले बेटे को मोमोज खाने की लत है। आरोपियों ने जेवरात लाकर देने के लिए उकसाया देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान चलाने वाले तीन युवकों ने किशोर की इसी लत का फायदा उठाया। उन्होंने बहकावे में लेकर किशोर को घर की अलमारी से जेवरात लाकर देने के लिए उकसाया। छात्र ने बताया मोमोज के लिए दुकान पर दिए पिता विमलेश मिश्र ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोर ने उनके और उनकी बहन के घर में रखे लगभग 85 लाख रुपए के जेवरात तीनों युवकों को दे दिए। रविवार को जब उनकी बहन अपने जेवरात मांगने आईं और अलमारी खोली गई, तो विमलेश और उनकी बहन के होश उड़ गए। अलमारी से सारे जेवरात गायब थे। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसने मोमोज खाने के लिए जेवरात डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दिए थे। पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लिया देर शाम किशोर के पिता ने थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया ‘’मामला संज्ञान में है और पीड़ित की तहरीर पर छानबीन की जा रही है ‘’
Source link
