मुख्य बातें

पंजाब के हिंदू समाज ने महाशिवरात्रि को राज्य स्तरीय उत्सव बनाने की मांग उठाई – Ludhiana News

पंजाब के हिंदू समाज ने महाशिवरात्रि को राज्य स्तरीय उत्सव बनाने की मांग उठाई – Ludhiana News

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब के हिंदू समाज ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मान्यता देने की मांग उठाई है। इस संबंध में हिंदू नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए हिंदू नेता राजीव टंडन ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में हिंदू समाज ने अन्य वर्गों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि समाज को उम्मीद थी कि नई सरकार में सभी धर्मों को समान सम्मान मिलेगा, लेकिन वर्तमान में हिंदू समाज के प्रमुख धार्मिक पर्वों को वह गौरव प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जिससे समुदाय में असंतोष व्याप्त है। हिंदू नेता बिट्टू गुंबर ने तर्क दिया कि मुख्यमंत्री को संविधान की भावना के अनुरूप सभी धर्मों को समान दर्जा देना चाहिए। हिंदू समाज ने मांग रखी है कि 15 फरवरी को आने वाली महाशिवरात्रि को संत समाज के सानिध्य में राज्य स्तर पर आयोजित किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *