मुख्य बातें

प्रदेश युवा मोर्चा की नई टीम पर मंथन: श्याम टेलर की पहली टीम में इंदौर से 3–4 नामों की चर्चा, बढ़ेगा दबदबा – Indore News

प्रदेश युवा मोर्चा की नई टीम पर मंथन:  श्याम टेलर की पहली टीम में इंदौर से 3–4 नामों की चर्चा, बढ़ेगा दबदबा – Indore News

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्याम टेलर की पहली प्रदेश टीम को लेकर संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, टीम की औपचारिक घोषणा से पहले फाइनल राउंड की बातचीत चल रही है और इस पूरी कवायद में इंदौर का वजन सबसे ज्यादा भारी नजर आ रहा है। संगठन से जुड़े अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि इस बार की टीम में इंदौर से 3 से 4 चेहरों को जगह देना लगभग तय माना जा रहा है। यही वजह है कि इंदौर लॉबी को प्रदेश राजनीति में मजबूत संदेश देने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। शामिल होने वालों इंदौर से शुभेंद्र सिंह गौड़ का नाम बताया जा रहा है। वर्तमान में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे गौड़ को संगठन और युवाओं, दोनों स्तर पर स्वीकार्य चेहरा माना जाता है। सूत्रों की मानें तो टीम श्याम टेलर में उन्हें ‘की रोल’ सौंपा जा सकता है, जिससे वे प्रदेश संगठन में निर्णायक भूमिका निभाते नजर आएं। वहीं युवा मोर्चा के वर्तमान नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा भी दौड़ में मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं। संगठन के भीतर उनकी छवि ग्राउंड पर काम करने वाले नेता की रही है। पिछले कार्यकाल में संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के चलते उनका नाम सेफ चॉइस के तौर पर देखा जा रहा है। इंदौर से तीसरा अहम नाम नितिन द्विवेदी का बताया जा रहा है। भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दोनों में कार्य अनुभव रखने वाले द्विवेदी को संगठन और कम्युनिकेशन ब्रिज के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मीडिया और विचारधारा, दोनों मोर्चों पर उनकी पकड़ उन्हें प्रदेश टीम में खास बनाती है। इसके अलावा नयन दुबे, जो एबीवीपी पृष्ठभूमि से युवा मोर्चा तक पहुंचे हैं और वर्तमान में नगर उपाध्यक्ष हैं, उनके नाम पर भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। छात्र राजनीति से संगठन तक की यात्रा उन्हें युवा वर्ग में स्वीकार्य बनाती है। इन नामों के अलावा नगर महामंत्री धीरज ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष अमित पालीवाल जैसे चेहरे भी रडार पर बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर संकेत साफ हैं कि टीम श्याम टेलर में इंदौर को प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि रणनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *