मुख्य बातें

मऊ में 9 से 14 फरवरी तक मदरसा बोर्ड परीक्षा: मुंशी, मौलवी, आलिम परीक्षा में 3112 परीक्षार्थी होंगे शामिल – Mau News


सुशील सिंह | मऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ जिले में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी/अरबी) परीक्षाएं 9 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में कुल 3112 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि ये परीक्षाएं जनपद के 7 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होंगी। प्रथम पाली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

वर्ष 2026 की इन परीक्षाओं में मऊ जनपद से कुल 3112 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 1912 छात्र और 1200 छात्राएं शामिल हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यह भी बताया कि मदरसा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी, पिछले वर्षों की तरह, अपनी उपस्थिति या अनुपस्थिति की स्थिति मदरसा पोर्टल https://madarsaboard.upsdc.gov.in पर ‘स्टूडेंट कॉर्नर’ में उपलब्ध व्यवस्था के माध्यम से देख सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *