मुख्य बातें

यूपी की बड़ी खबरें: गोरखपुर में 30 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देता था – Uttar Pradesh News

यूपी की बड़ी खबरें:  गोरखपुर में 30 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देता था – Uttar Pradesh News


गोरखपुर की राजघाट थाने की पुलिस ने 30 लाख की ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसने एक व्यक्ति से दुबई भेजने के नाम पर पैसे लिए थे। युवक का जब काम नहीं हुआ तो उसने पैसे वापस मांगे। जिसके बाद वह शहर छोड़कर संतकबीर नगर में भाग गया था। पुलिस ने उस

.

बुधवार को उसे दुधरा इलाके से अरेस्ट किया है। उसकी पहचान महाराष्ट्र के ठाणे खण्डु पाडा भिवण्डी डाण्डेकरवाडी निवासी फारुक अली निजामी के रूप में हुई है। पता चला है कि उसने 49 लोगों से फ्रॉड किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज में टायर शोरूम मालिक ने तीन अधिवक्ताओं को बंधक बनाकर मारपीट की

प्रयागराज के सिविल लाइन्स में एक टायर शोरूम में क्लेम के तहत टायर लेने पहुंचे तीन अधिवक्ताओं को बंधक बनाकर मारपीट की गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

म्योर रोड राजापुर थाना कैंट के रहने वाले अधिवक्ता अजय कुमार बताया कि बुधवार की शाम करीब 5 बजे वह सिविल लाइन्स स्थित एमआरएफ टायर शोरूम (आटो सेल्स चौराहा) में क्लेम के तहत दिया गया टायर लेने पहुंचे थे। उसी दौरान शोरूम में मौजूद राहुल गुप्ता, उसका भाई और 10 से 15 कर्मचारी एकजुट होकर विवाद करने लगे। उनके साथ मारपीट की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *