मुख्य बातें

वैलेंटाइन-डे वीक में लिव-इन कपल ने किया सुसाइड: गर्लफ्रेंड ने घर में लगाई फांसी, पेड़ पर फंदे से लटका बॉयफ्रेंड,शादी में देरी से परेशान थे – Chhattisgarh News

वैलेंटाइन-डे वीक में लिव-इन कपल ने किया सुसाइड:  गर्लफ्रेंड ने घर में लगाई फांसी, पेड़ पर फंदे से लटका बॉयफ्रेंड,शादी में देरी से परेशान थे – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वेलेंटाइन वीक में लिव इन में रह रहे एक कपल ने शादी में हो रही देरी के कारण सुसाइड कर लिया। लड़का 18 साल का था, वहीं लड़की भी बालिग हो चुकी थी। लड़की का कहना था कि उसकी बदनामी हो रही है। परिजनों ने शादी के ल

.

कपल पनकोटा गांव में एक अलग घर लेकर साथ रह रहा था। 11 फरवरी की रात अनीता सिंह (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब अनीता के बॉयफ्रेंड कृष्णा सिंह (18) ने फंदे पर अपनी गर्लफ्रेंड को लटके देखा तो, वह भी घर के पास एक पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें

पनकोटा गांव के इसी घर में दोनों लिन-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे।

लड़की ने साड़ी का फंदा बनाया और लटककर जान दे दी।

लड़की ने साड़ी का फंदा बनाया और लटककर जान दे दी।

15 फीट ऊंचे पेड़ पर फंदे पर लटककर लड़के ने सुसाइड कर लिया।

15 फीट ऊंचे पेड़ पर फंदे पर लटककर लड़के ने सुसाइड कर लिया।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

करीब 2 साल पहले एक रिश्तेदार की शादी में हमाली गांव की रहने वाली अनीता सिंह (20) और अमलिहा गांव के रहने वाले कृष्णा सिंह (18) की मुलाकात हुई थी। वहां दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किया और बातचीत करने लगे। कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों का मिलना जुलना, साथ रहना देखकर लड़की के घर वाले भी शादी के लिए मान गए थे। परिजनों ने सरकार के सामुहिक विवाह में शादी के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन लड़के की उम्र कम होने के कारण वह फॉर्म रिजेक्ट हो गया था। लड़का अभी 18 साल का हुआ था। वहीं लड़की बालिग हो चुकी थी।

मानसिक रुप से परेशान थे दोनों

इस घटना के बाद दोनों मानसिक रुप से परेशान चल रहे थे। शादी में देरी होने पर परिजनों की सहमति से दोनों ने गांव में एक अलग घर लिया था। जहां वे पिछले 3 महीने से रह रहे थे। इसी घर में लड़की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई।

युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसने भी घर के पास नीलगिरी के एक प्लॉट में करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली।

दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए

युवक की नानी मानवति का कहना है कि, लड़के की उम्र कम थी। दोनों ज्यादा दिन नहीं रुक पाएंगे कह रहे थे। देर रात सोते समय लड़की ने फांसी लगा ली। उसे लड़के ने नीचे उतारा।

बच जाएगी करके नीचे सुला दिया। लेकिन सांसे नहीं चल रही थी। पानी भी नहीं पी रही थी। जिसके बाद लड़का घर से भागकर गया और पेड़ पर फांसी लगा ली। दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए।

लड़की बोलती थी- मैं बदनाम हो गई

मृतक युवक के पिता मान सिंह ने बताया कि दोनों को 2 साल रुकने के लिए बोले थे। लड़का मान गया था, लेकिन लड़की बोलती थी मैं दोनों तरफ से बदनाम हो गई। मेरी शादी नहीं हो रही। इसलिए फांसी में लटकी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

……………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

बॉयफ्रेंड के सुसाइड की खबर सुनकर गर्लफ्रेंड ने दी जान:चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, एक दिन पहले प्रेमी ने खुदकुशी की थी

नाबालिग गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नाबालिग गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दिल्ली में बॉयफ्रेंड की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद दूसरे दिन बिलासपुर में रहने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड ने खुदकुशी कर ली। नाबालिग ने बुआ के घर में फांसी लगाकर जान दी। 6 महीने पहले बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को भगाकर अपने नाना-नानी के घर ले गया था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *